फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिपुर सरकार को करें बर्खास्त

Tue, 25 Jul 2023 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र व मणिपुर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते संगठन के कार्यकर्ता। -सं
विज्ञापन
कुल्लू। मणिपुर की घटना को लेकर सीटू, किसान सभा और जनवादी महिला समिति ने कुल्लू में मोर्चा खोला है। संगठनों ने महिलाओं के साथ की गई बर्बरता पर विरोध जाहिर करते हुए मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय कुल्लू के बाहर केंद्र और मणिपुर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। केंद्र सरकार पर मामले की निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले दो माह से मणिपुर भयंकर बर्बादी के दौर से गुजर रहा है। इसके लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार जिम्मेदार है।
हिंसा में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं, हजारों की संख्या में लोग बेघर हुए हैं। हाल ही में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसी वीडियो सामने आने से देश शर्मसार हुआ है। सीटू के प्रदेश महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि हिंसा और दुष्कर्म की घटनाओं पर देश के प्रधानमंत्री तीन माह तक मौन रहे। किसान सभा के प्रदेश महासचिव हौतम सौंखला ने कहा कि मणिपुर में तत्काल शांति बहाल कर मणिपुर के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को पदों से हटाया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा मणिपुर में महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म और यौन शोषण पर रोक, बेघर लोगों को राहत शिविरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। मुकदमे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाएं। इस दौरान सीटू के जिलाध्यक्ष सरचंद ठाकुर, महासचिव राजेश ठाकुर, जनवादी महिला समिति की महासचिव ममता नेगी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें