फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संस्कृत को आम जन तक पहुंचाने के लिए की चर्चा

Sat, 11 May 2024 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला संस्कृत परिषद कुल्लू की मासिक बैठक श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर कुल्लू में हुई। परिषद अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम लाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने कहा कि बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने भविष्य में संस्कृत को जनमानस तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया और सुझाव रखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्कृत को जनमानस तक सरलता के साथ पहुंचाने के लिए संस्कृत संबंधित विविध कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में किया जाएगा। परिषद का और अधिक विस्तार करने के लिए प्रत्येक ग्रामों से सदस्यों को जोड़ा जाएगा। जून में परिषद की बैठक आनी में की जाएगी, ताकि बाह्य सराज क्षेत्र में भी परिषद के कार्यों को विस्तृत रूप दिया जा सके।
इस मौके पर परिषद के सचिव मेघनाथ ठाकुर, संरक्षक डॉ. सीता राम ठाकुर, मुख्य सलाहकार डॉ. ओम कुमार शर्मा , मीडिया प्रभारी अभिनंदन शर्मा, संयोजक बलदेव, विपाशा शर्मा, भूपे्रद , सह संयोजक वंशिका ठाकुर, कृत्या व पीयूष ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें