फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता पर की चर्चा

विज्ञापन
भुंतर में ​शिक्षा संवाद में भाग लेते ​शिक्षक।-संवाद
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में शनिवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज ठाकुर ने की। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय की आगामी प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान भवानी भंडारी, उपाध्यक्ष पूनम शर्मा सहित समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। बैठक में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर सीधा संवाद हुआ। इस दौरान अभिभावकों ने विभिन्न सुझाव भी साझा किए। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने प्रिय अध्यापकों को सुंदर उपहार और ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। प्रधानाचार्य तिलक राज ठाकुर ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें