फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ग्राम सभाओं में विकास कार्यों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के विभिन्न विकास खंडों की पंचायतों में मंगलवार को ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसमें पंचायतों के समग्र विकास, स्थानीय समस्याओं के समाधान और आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

विकास खंड भुंतर की गड़सा, जिया और छलाल, बंजार की लारजी, शरची और श्रीकोट, कुल्लू की मझाट, मानगढ़ और माशना, नग्गर की वशिष्ठ, शनाग और शलीण, आनी की लगौटी, मुहान और रोपा तथा निरमंड की शिशवी और डीम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक निर्णय लिए गए।
जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर ने बताया कि ग्राम सभाओं में पंचायत प्रतिनिधियों, संबंधित अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने पंचायतों के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के संबंध में अपने सुझाव एवं विचार भी रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें