फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घेपन मंदिर में कुरचा रंची विधि का निर्वहन

Sun, 22 Feb 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में तिंगलागुर के कपाट खुलने और थान  में देर रात तक हलडो  पूजा सम्पूर्ण करने के  बाद देवता
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। तिंगलागुर के कपाट खुलने और थान में देर रात तक हलडो पूजा संपूर्ण करने के बाद देवता के हरुकाओं (हारियानों) ने घेपन मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इस पूजा को कुरचा रंची के नाम से जाना जाता है। हरुकाओं ने परंपरा अनुसार मक्खन से बने बकरे को चढ़ाया। राजा घेपन के हरुका विकास ने बताया कि दो दिन 23 और 24 फरवरी विश्राम रहेगा। इसके बाद 25 से जगदंग पूणा आरंभ होगा जिसमें पहले दिन कोरतुम मनाया जाएगा। 26 को पोपुना और 27 फरवरी को लमोई पूजा होगी। इसी दिन देवता राजा घेपन गूर के माध्यम से साल भर की भविष्यवाणी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें