फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा ने ढांचा और सिस्टम ने तोड़ा भरोसा, खराहल में प्यासे रह गए खेत

Mon, 19 Jan 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भरोसा, खराहल में प्यासे रह गए खेत
विज्ञापन

सूखे जैसे हालात के बीच खराहल घाटी की उठाऊ सिंचाई योजना पांच महीने से पड़ी बंद
बार-बार शिकायतों, आश्वासनों के बावजूद समस्या हल नहीं कर पाया जल शक्ति विभाग

अमीचंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। जिले की खराहल घाटी में सूखे जैसे हालात के बीच उठाऊ सिंचाई योजना पिछले पांच महीने से बंद है। आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई इस योजना के दुरुस्त न होने से किसानों-बागवानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
बार-बार शिकायतों और आश्वासनों के बावजूद जल शक्ति विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। इससे तलोगी, पूईद और चौकीडोभी पंचायतों के सैकड़ों किसान भारी नुकसान झेलने को मजबूर हैं। लोगों ने सिंचाई योजना ठीक करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उठाऊ सिंचाई योजना दुरुस्त न होने से किसानों-बागवानों में रोष है।
विज्ञापन

उठाऊ सिंचाई योजना के पाइप कई जगह टूट गए हैं। इससे सिंचाई योजना के पाइप खाली पड़े हैं। लोगों का कहना है कि आपदा के बाद विभाग इस ओर गंभीरता से कार्य नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा किसानों-बागवानों को भुगतना पड़ रहा है। घाटी के किसान अशोक ठाकुर, फतेह नेगी, ज्ञान ठाकुर, सेस राम और चमन ठाकुर ने कहा कि सूखे जैसे हालात के बीच सिंचाई योजना का मुख्य पाइप जीर्ण हो गया है। खेतों में फसलें पीली पड़ रही हैं। अगर किसानों के पास सिंचाई की सुविधा होती तो राहत मिलेगी। बिना पानी खेतों में सिंचाई कैसे होगी।
उधर, कृषि संघ के प्रधान नरेंद्र महंत, उपप्रधान सुनू ठाकुर और कार्यकारिणी सदस्यों ने भी जल शक्ति विभाग से सिंचाई योजना को दुरुस्त करने की मांग की थी। अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया था। यह अभी पूरा नहीं हुआ है।

उठाऊ सिंचाई योजना शुरू करने के लिए राशि भी है लेकिन जहां पर काम होना है वहां भूमि की अड़चन आ रही है। जमीन का मसला दूर होने के बाद कार्य किया जा सकेगा। - अंकित विष्ट, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, कुल्लू


उठाऊ सिंचाई योजना के मुख्य पाइप कई जगह से टूटे-फूटे हैं। पांच माह पहले आपदा के कारण योजना खराब पड़ी है। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इससे नगदी फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। - फतेह सिंह ठाकुर, किसान किंजा
विज्ञापन




योजना को दुरुस्त करने के लिए कृषि संघ के प्रधान और कार्यकारिणी सदस्य जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मिले हैं। अभी तक सिंचाई योजना बहाल न होना किसानों के साथ अन्याय है। सिंचाई योजना बहाल कर किसानों को राहत प्रदान करवाई जाए। - -अशोक ठाकुर, किसान घराकड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें