फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दिव्यांग बच्चों ने कार्यक्रमों से मोहा दर्शकों का मन

Sat, 13 Dec 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांफिया फाउंडेशन ने अटल सदन में मनाया समावेश उत्सव
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों के लिए थेरेपी सेवाओं की प्रदान की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अटल सदन ढालपुर में सांफिया फाउंडेशन ने शनिवार को समावेशी उत्सव का आयोजन किया। सांफिया फाउंडेशन साल 2019 से लगातार दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को निखारने की दिशा में काम कर रहा है।
आश बाल विकास केंद्र के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को विभिन्न थेरेपी सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन्हीं बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए अटल सदन में समावेश उत्सव का आयोजन किया है। यह बात फाउंडेशन की निदेशक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रुति भारद्वाज ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समावेशी उत्सव में प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी मुख्यातिथि रहीं। उत्सव में दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने मंच पर प्रस्तुत कार्यक्रमों से मुख्य अतिथियों और अभिभावकों का मन मोहा। समावेशी उत्सव में साथिया फाउंडेशन के द्वारा संचालित आश बाल विकास केंद्र के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को दी जा रहीं विभिन्न थेरेपी सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। रेडियो कुल्लू 90.4 का भी इस कार्यक्रम में शुभारंभ किया गया। सांफिया फाउंडेशन जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र भी चला रही है। वहां पर शून्य से लेकर तीन साल तक के बच्चों की मानसिक स्थिति के बारे में पता लगाया जा रहा है ताकि बच्चा मानसिक रूप से बीमार न हो। मुख्यातिथि विद्या नेगी ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से दिव्यांगता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार भी लगातार दिव्यांगता के क्षेत्र में काम कर रही है। दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें