पतलीकूहल (कुल्लू)। दमकल चौकी पतलीकूहल से 11 किलोमीटर दूर धारशा के जंगल में बुधवार को आग भड़क गई। आग तेजी से छापे राम, पूर्ण चंद, सूरज निवासी धारशा, तहसील मनाली व कुल्लू के मकानों की ओर बढ़ी तो मौके पर दमकल कर्मचारियों ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। हालांकि जंगल में लगी आग की घटना में 30,000 रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि 80 लाख की संपत्ति को आग से बचाया गया। इसमें रूप चंद पुत्र ढाले राम के फलदार पौधों के 100 पेड़ भी शामिल हैं। एसपी डॉ. कातिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।