फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिमसा चौक में अब नहीं लगेगा जाम, दोनों ओर खुली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने से एकतरफा चल रहे थे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। मनाली-कुल्लू हाईवे पर मनाली के प्रवेश द्वार स्थित सिमसा चौक में अब जाम की स्थिति नहीं रहेगी। एनएचएआई से बात करने के बाद पुलिस ने रोड डिवाइडर को तोड़कर सड़क को दोनों तरफ से खोल दिया है। इससे चौक में लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। बाढ़ आने के कारण सिमसा चौक के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बहने के कारण मनाली से कुल्लू जाने वाले वाहन सिमसा चौक के पास एक तरफ से ही भेजे जा रहे थे। सिमसा चौक पर वाहनों की अत्यधिक आवाजाही होने के कारण अक्सर जाम की समस्या रहती थी। ऐसे में मनाली पुलिस ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से बात करके सिमसा चौक के पास लगे डिवाइडर को मशीनरी से तुड़वाया। इससे सिमसा चौक पर लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण से आने वाले पर्यटक सीजन को देखते हुए कुल्लू-मनाली हाइन पर जहां-जहां पर सड़क टूटी है या गड्ढे है, उनकी शीघ्र मरम्मत करवाने की अपील की है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अब सिमसा चौक खुला हो गया और आवाजाही भी बेहतर ढंग से होगी। उन्होंने पर्यटकों व स्थानीय लोगो से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें