फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों की आमद से होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी

Mon, 30 Mar 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में उमड़ी पर्यटकों की भीड़। पर्यटकों ने अंतर जिला टूर्नामेंट आनंद लिय
विज्ञापन
धर्मशाला। स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने और मैदानी राज्यों में पारा चढ़ते ही धौलाधार की वादियों में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है। इस वीकेंड पर धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटल कारोबार में भी उछाल आया है। पिछले सप्ताह होटलों में ऑक्यूपेंसी 40 फीसदी थी, जो शनिवार-रविवार को 80 फीसदी तक पहुंच गई।
विज्ञापन

पर्यटकों की इस आमद से स्थानीय व्यापारियों और होटल मालिकों को आने वाले सीजन में बंपर कारोबार की उम्मीद जगी है। रविवार को धर्मशाला और मैक्लोडगंज के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का तांता लगा रहा। सैलानियों ने भागसूनाग मंदिर, वॉटरफाल, धर्मकोट, नड्डी और चाय के बागानों का लुत्फ उठाया। इसके अलावा एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम और शहीद स्मारक देखने के लिए भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। यहां पर्टयकों ने अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आनंद लिया।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी निजी वाहनों और बसों के जरिए यहां पहुंच रहे हैं। मैक्लोडगंज में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की मौजूदगी के चलते न केवल पर्यटक, बल्कि उनके विदेशी अनुयायी भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। इससे ऊपरी धर्मशाला के बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है और हस्तशिल्प व स्थानीय उत्पादों की बिक्री में भी तेजी आई है।
विज्ञापन

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि क्षेत्र में पर्यटन सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। इस वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी में 40 फीसदी का सीधा उछाल दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ेगी, धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें