फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर विद्यालय को मिले पांच सीबीएसई अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर को पांच सीबीएसई अध्यापक मिले हैं। अध्यापकों ने विद्यालय में ज्वाइनिंग दे दी है और विद्यार्थियों को पढ़ाना भी शुरू कर दिया है। इनमें गणित और अंग्रेजी विषय के अध्यापक शामिल हैं। विद्यालय को सरकार के निर्देशों के बाद सीबीएसई के अधीन लाया गया है।
विज्ञापन

24 सालों के बाद विद्यालय में सह-शिक्षा पाठ्यक्रम लागू हुआ है। चालू शैक्षणिक सत्र में सरकार ने इस विद्यालय को पहले सीबीएसई के अधीन लाया। वहीं, अब जून में अधिसूचना जारी कर विद्यालय को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का दर्जा भी दे दिया है। इससे विद्यालय में अध्ययनरत 735 विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा।
प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने कहा कि विद्यालय को एक साथ पांच सीबीएसई शिक्षक मिले हैं। अध्ययनरत विद्यार्थियों को अंग्रेजी और गणित विषय में निपुण बनाने में भी अधिक मदद मिलेगी। कहा कि पांचों शिक्षकों का विद्यालय प्रबंधन ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें