फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीपल जातर मेले के लिए सजा ढालपुर

Sat, 26 Apr 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने ढालपुर में जमाया अब डेरा, हाट-बाट सजाने का काम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पीपल जातर मेले के लिए ढालपुर सजने लगा है। ढालपुर के मालरोड और मैदानों में व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। मेला और प्रदर्शनी मैदान में व्यापारियों ने अपने हाट-बाट सजाने का काम शुरू कर दिया है।
ढालपुर के मालरोड को पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित करने के लिए लड़ियों और लाइटों से विशेष तौर पर सजाया जा रहा है। बता दें कि करोड़ों के कारोबार वाले पीपल जातर मेले में आम लोगों के लिए सुई से लेकर घर का हर सामान उपलब्ध रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपल जातर मेले में अच्छे कारोबार की उम्मीद लेकर सैकड़ों व्यापारी ढालुपर पहुंचना शुरू हो गए हैं। बागवानी और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध कुल्लू घाटी में बाहरी राज्यों के व्यापारी कई उम्मीदें लेकर पहुंचते हैं। 28 से 30 अप्रैल तक पीपल जातर मनाई जाएगी, जबकि अस्थायी बाजार दस से 15 मई तक सजा रहेगा। मैदान में डोम, झूले व अस्थायी दुकानों को स्थापित करने का काम रात-दिन चला हुआ है। नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि तीन दिवसीय पीपल जातर मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें