फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा के लिए संवरने लगा ढालपुर

विज्ञापन
ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान को हरा भरा करने के लिए ​स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए ढालपुर को नया रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। ऐतिहासिक ढालपुर में दशहरा मैदान के साथ रथ मैदान और प्रदर्शनी मैदान को हरा भरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां पर हरी घास उगाने के लिए मैदानों को चारों तरफ से बंद कर दिया गया है। दिन के समय इन मैदानों मेें कोई न आए, इसके लिए होमगार्ड के जवान निगरानी कर रहे हैं।
दशहरा मैदान, रथ मैदान और प्रदर्शनी मैदान में रात दिन पानी देने के लिए पाइपों के साथ स्प्रिंकलर भी लगाए गए हैं। दशहरा में सात दिनों तक होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऐतिहासिक कलाकेंद्र की भी साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है। यहां उगी घास के साथ झाड़ियों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

21 से 27 अक्तूबर तक दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्सव के लिए बनी उप समितियों की लगातार बैठकें हो रही हैं। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि ढालपुर के मैदानों की हरियाली और वातावरण साफ सुथरा हो, इसके लिए घास उगाई जा रही है।
......
एक माह में उग पाएगी घास...
दशहरा के लिए 35 दिन का समय रह गया है। करीब आठ से 10 दिन पहले ही अन्य राज्यों के व्यापारी पहुंचना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में लोगों ने दशहरा उत्सव के लिए मैदानों को हरा भरा करने पर सवाल उठाए हैं। मान सिंह, दुनी चंद, राकेश कुमार, नरोतम ठाकुर और प्रेम ने कहा कि जो काम दशहरा समिति या जिला प्रशासन को जुलाई-अगस्त में करना चाहिए, अब दशहरा आने पर किया जा रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।
.....
डीसी और एसडीएम का पद खाली
जिला मुख्यालय में उपायुक्त कुल्लू के साथ एसडीएम सदर का पद करीब 40 दिनों से खाली है। दोनों पदों का अतिरिक्त कार्यभार दूसरे अधिकारियों को दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा जैसे उत्सव के नजदीक आने से डीसी और एसडीएम के पदों को नहीं भरने से जिलावासी भी हैरान हैं। भाजपा नेता नरोतम ठाकुर ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि एक माह से अधिक समय के जिला मुख्यालय में डीसी व एसडीएम नहीं है।
000

ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान को हरा भरा करने के लिए स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें