फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा के लिए ढालपुर में बढ़ने लगी रौनक

Tue, 17 Oct 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए अभी महज छह दिन रह गए हैं। दशहरा को देखते हुए ढालपुर में रौनक बढ़ गई है। दशहरा के लिए मालरोड में कैनोपी, खेल मैदान में डोम लगाने का क्रम शुरू हो गया है। मैदान में हर तरफ दुकानें लग रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनभर दुकानें लगाने का सिलसिला जारी रहा। इसके साथ ही अन्य तैयारियों को नगर परिषद कुल्लू की ओर अंजाम दिया जा रहा है। दशहरा उत्सव के लिए इस बार 20 अक्तूबर तक मार्केट सजने की उम्मीद है। हालांकि दशहरा उत्सव समिति ने भी सभी व्यापारियों और देवी-देवता कारदार संघ को भी दशहरा के लिए अपने दुकानों और अस्थायी शिविरों को सजाकर तैयार रखने को कहा गया है।
प्रदर्शनी मैदान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बने प्वाइंट के चलते यहां पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। इस बार कुल्लू दशहरा में जलेबी और मिठाई वालों को प्लॉट मालरोड से हटाकर दूसरी जगह देने की तैयारी की जा रही है। दशहरा के लिए प्लॉट आवंटन का दौर मंगलवार को जारी रहा। अभी भी 100 से अधिक प्लॉट खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने मंगलवार को ढालपुर मैदान में दशहरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कैनोपी लगाने वालों को दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें