दो दिन के लिए खुलेंगे मंदिर के कपाट, 16 को फिर बंद हो जाएगा मंदिर
दर्शन करने के लिए उमड़ेगी भीड़, श्रद्धालुओं से अपील-कचरा न फैलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। महाशिवरात्रि के लिए बिजली महादेव मंदिर के कपाट विशेष रूप से खुलेंगे। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर बिजली महादेव मंदिर में भोले बाबा के दर्शनों को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। हालांकि 16 फरवरी को मंदिर के कपाट फिर से बंद किए जाएंगे।
गौर रहे कि इन दिनों बिजली महादेव मंदिर के कपाट बंद हैं। 15 दिसंबर 2025 से बिजली महादेव मंदिर के कपाट बंद हैं। महाशिवरात्रि पर सिर्फ दो दिन के लिए कपाट विशेष रूप से खुलेंगे। देव कारकूनों की मानें तो बिजली महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। बिजली महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा का आशीर्वाद लेंगे। बिजली महादेव जिला के अधिष्ठाता देवता हैं। मंदिर में हर साल बिजली महादेव के भोले बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। बिजली महादेव मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फतेह सिंह राणा ने कहा कि 15 फरवरी को बिजली महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शनों को आएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं के अपील की है कि दर्शनों को आने वाले श्रद्धालु सफाई का ध्यान रखें और आसपास कचरा न फैलाएं।
...