भुंतर (कुल्लू)। फाटी खोखन के अधिष्ठाता देवता आदि ब्रह्मा के रोहलगी स्थित नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा का समापन सोमवार को हुआ। अंतिम दिन मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर देवता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। बीते रविवार को प्रतिष्ठा में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। तीन दिनों तक रोलहगी में माहौल भक्तिमय बना रहा। हारियानों में आदि ब्रह्मा के नवनिर्मित मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर खुशी का माहौल है। संवाद