फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता चामुंडा से आशीर्वाद लेने उमड़े श्रद्धालु

Thu, 25 Dec 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
म​णिकर्ण घाटी में देवी मां चामुंडा भगवती तलाडी के मदिंर की प्रतिष्ठा के दौरान देव कार्य में जुट
विज्ञापन
देव विधि के अनुसार हुई माता के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। माता चामुंडा के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा वीरवार को तलाड़ी गांव में देवविधि से हुई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। श्रद्धालुओं ने माता चामुंडा, देवता भृगु ऋषि और माता ज्वाला का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बीते बुधवार को देवताओं का तलाड़ी में आगमन हो गया था। सुबह करीब 5 बजे प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू हुईं। देवविधि से शुभ बेला में मंदिर में मुकुट चढ़ाते ही प्रतिष्ठा पूरी हो गई। इस भव्य नजारे को देखने के लिए काफी श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। प्रतिष्ठा के लिए ग्रामीणों ने कई अन्य देवी-देवताओं के देवलुओं को भी निमंत्रण दिया था। देवलू किशन ठाकुर ने कहा कि माता चामुंडा का भव्य मंदिर देवविधि से तैयार किया गया है। इसके निर्माण को लेकर हारियानों में खुशी का माहौल है। प्रतिष्ठा में आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवभोज भी ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें