फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेले में देवनृत्य देखने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Fri, 12 Sep 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली महादेव में अंतिम परिक्रमा के साथ सात दिवसीय मेले का समापन
विज्ञापन

सुबह ही जुटने लगे थे श्रद्धालु, मेले में आए मेहमानों की जमकर की खातिरदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव में शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सात दिवसीय मेले का अंतिम परिक्रमा के साथ समापन हो गया।
मेले में देवखेल और देवता बिजली महादेव, माहुटी नाग और देवता छमाहणी नारायण का देवनृत्य देखने के लिए श्रद्धालु उमड़े। ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार सुबह देवताओं की ढोल-नगाड़ों की स्वरलहरियों के बीच पूजा-आराधना हुई। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर करीब तीन बजे देवता बिजली महादेव, माहुटी नाग और देवता छमाहणी नारायण देवालय से बाहर निकले और परिक्रमा शुरू हुई। देवताओं के गूरों ने देवखेल की। इसके बाद देवनृत्य हुआ। मेले में कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे थे। मेले में पहुंचे श्रद्धालु गोविंद कुमार कहा कि बिजली महादेव में सात दिनों तक माहौल भक्तिमय बना रहा। देवताओं के समक्ष शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। खराहल के कई गांवों में मेले की धूम रही। मेले में आए मेहमानों की ग्रामीणों ने खूब खातिरदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें