फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवखेल और देवनृत्य देखने के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
देवखेल और देवनृत्य देखने के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

कटियाली में रही दो दिवसीय मेले की धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मुख्यालय के साथ लगते कटियाली में बुधवार को दो दिवसीय कटियाली मेले का समापन हो गया। मेले में देवता बिजली महादेव और पिरड़ी महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देवनृत्य और देवखेल मेले में आकर्षण का केंद्र रहे। मंगलवार शाम को देवता बिजली महादेव लाव-लश्कर के साथ पहुंचे थे। बुधवार सुबह देवता की वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच देवता बिजली महादेव और पिरड़ी महादेव की पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। दोपहर देवता बिजली महादेव मंदिर से बाहर आए। दोनों देवताओं ने देव परंपरा का निर्वहन किया। देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद देवता बिजली महादेव अपने देवालय की ओर रवाना हुए। स्थानीय निवासी संजय और हुक्म राम ने कहा कि कटियाली मेले में देवता बिजली महादेव और पिरड़ी महादेव के समक्ष शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें