फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सरवरी से आनी वाया शुश बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवरी से आनी वाया शुश बस सेवा बंद
विज्ञापन

डंगा लगने के बाद ही बहाल होगी सेवा
लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
सड़क की स्थिति से विभाग को करवाया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय सरवरी से आनी वाया शुश बस सेवा एचआरटीसी कुल्लू ने बंद कर दी है। निगम के चालकों का आरोप है कि लुहाल से खनेरनाला के बीच एक जगह नाले में सड़क बेहद खराब है। सड़क धंसने से यहां हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। निगम ने डंगा लगने के बाद ही बस चलाने की बात कही है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग को भी अवगत करवा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह कुल्लू से आनी वाया शुश बस लुहाल नाले के पास सड़क धंसने से हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि यहां पर लोक निर्माण विभाग ने मात्र मिट्टी डालकर सड़क को बनाया है, जबकि इस जगह पर डंगे का निर्माण होना है। स्थानीय निवासियों जगदीश ठाकुर, लीला प्रसाद, उगम राम, लाल चंद, सुरेश कुमार और मोहर सिंह ने कहा कि सह सड़क 2025 को आई आपदा के बाद बंद थी और पिछले कुछ दिन से ही इस मार्ग पर बस सेवा शुरू हुई है। अब सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए एचआरटीसी ने बस सेवा को बंद कर दिया है। इससे कुल्लू और मंडी जिलों की 15 पंचायतों के लोगों को झटका लगा है। अब रघुपुर, जांजा, कराड़ और मंडी की दो से तीन पंचायतों के लोगों को कुल्लू, मनाली और बंजार आने के लिए जलोड़ी दर्रा, खनाग या फिर आनी आना होगा। यहां से फिर उन्हें बस पकड़नी होगी। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी खूब राम ने कहा कि चालक-परिचालकों की बार-बार आ रही शिकायत के बाद कुल्लू-आनी वाया शुश बस सेवा को बंद कर दिया गया है। धंसने वाली जगह पर डंगा लगने के बाद ही बस को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नाले में एक डंगा गिर गया था। इस कारण सड़क तंग हो गई और अब यहां डंगा लगाया जा रहा है। चार से पांच दिन में डंगा लग जाएगा। निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
-मनीष कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें