फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता बिजली महादेव के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

Sun, 15 Jun 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के खराहल घाटी के अराध्य देवता बिजली महादेव परिक्रमा के दौरान।-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खराहल (कुल्लू)। खराहल घाटी की चोटी पर स्थित शलाधरा नामक जगह में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बिजली महादेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
दोपहर बाद देवता शलाधरा से वापस बिजली महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। इससे पहले सुबह देवता बिजली महादेव की ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूजा-अर्चना हुई। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। लाव-लश्कर के साथ देवता बिजली महादेव शलाधरा के लिए रवाना हुए। शलाधरा में देवता को फूल देने की परंपरा भी निभाई गई। देवखेल भी हुई। देवनृत्य सबके आकर्षण का केंद्र रहा। बिजली महादेव में आए बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं ने भी इस मनोरम दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि बिजली महादेव अषाढ़ संक्रांति के दिन निकलते हैं और शलाधरा में देव परंपरा का निर्वहन करते हैं। बिजली महादेव के दर्शनों को गए कुशाल, राजेश ने कहा कि बिजली महादेव के प्रति कुल्लू घाटी के लोगों में गहरी आस्था है। बिजली महादेव के समक्ष सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें