फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आराध्य देवताओं के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

Sun, 14 Dec 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गम मरौड़ गांव में निभाई देव परंपराएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के आराध्य देवता शंगचूल महादेव हारियान क्षेत्र के दौरे पर हैं। देवता पिछले तीन दिनों से घाटी के दुर्गम गांव मरौड़ में हैं।
रविवार को दोपहर बाद गांव में हारियानों ने देव परंपराओं का निर्वहन किया। देवता शंगचूल महादेव के साथ देवता धूमल ऋषि और देवता बीठ ऋषि के रथों को मंदिर से बाहर निकाला और परंपराओं का निर्वहन किया। वहीं, ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में तीनों देवताओं को धूप पिलाने की रस्म को निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में आराध्य देवताओं के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने देवताओं को फूल मालाएं अर्पित कर शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवता धूमल ऋषि के गूर प्रकाश चंद ने कहा कि शंगचुल महादेव हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर हैं। वहीं, दुर्गम मरौड़ गांव में देवता का स्वागत देवता धूमल ऋषि और देवता बीठ ऋषि कर रहे हैं। कहा कि तीनों देवताओं ने देव परंपराओं की रस्म को भी बखूबी निभाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें