फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गीता आश्रम में श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रामशिला स्थित श्री गीता आश्रम तपोभूमि में चल रहे धार्मिक समागम के दौरान शुक्रवार सुबह वेदी पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद दोपहर में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य कथाव्यास भागवताचार्य पं. श्री नागेंद्र कश्यप ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। 23 मई से जारी इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 30 मई (शनिवार) को सुबह 9:15 बजे से 10:15 बजे तक हवन होगा। इसके बाद प्रातः 10:25 बजे से दोपहर 12 बजे तक संत प्रवचन एवं आशीर्वाद वचन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें