फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश उत्सव की आखिरी संध्या में गायकों ने बांधा समां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। गणेश उत्सव कमेटी दुआला ने बंजार में गणेश उत्सव का आयोजन किया। मंगलवार रात को आखिरी भजन संध्या में कलाकारों ने गौरी पुत्र गणेश का गुणगान किया। भजन संध्या में बंजार के डीएसपी शेर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
भजन गायक डीडी नेगी, देविंद्र कुमार, राकेश शर्मा ने श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। डीडी नेगी ने गणपति बंदना से भजन संध्या की शुरुआत की। उन्होेंने गौरा तेरे लाडले गणेश नू पूजेगी सारी दुनिया, मेरे सावले सलोने कन्हैया, शोभला तेरा दरबार अंबे, जमलू ऋषि, दे दो न मुरली, बाबा बालक नाथ, चामुंडा माता आदि भजन पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नोरघाटी से दविंद्र कुमार ने शिव भोले, गणपति महाराज, शोभला सा तेरा दरबार आदि भजन गाए। राकेश शर्मा ने म्हारे पराशरा, नच ले दे, तेरा दीदार भोले, आ जाओ मां दिल घबराये, आज कालका भवानी आई आदि भजन पेश किए। इस दौरान समाजसेवा संस्था के पदाधिकारी विजय नेगी, गुलशन कुमार, सरला, छाया, सीता ठाकुर, पोशी देवी, कनु शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें