फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नवरात्र के लिए पूजा सामग्री खरीदने जुटे श्रद्धालु

विज्ञापन
कुल्लू में नवरात्र के लिए सजी दुकाने।-संवाद - फोटो : आंधी एवं बरसात में गिरी समर की कोठरी
विज्ञापन
कुल्लू। शारदीय नवरात्र के आगमन के साथ ही कुल्लू के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मां दुर्गा की आराधना की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु माता की चुनरी, नारियल, कलश, फूल-मालाएं और अन्य पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी चुनरियां और पूजन सामग्री लोगों को आकर्षित कर रही हैं। त्योहार के चलते कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

कुल्लू के ढालपुर बाजार में नवरात्र को लेकर पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। यहां माता की चुनरी 10 से 400 रुपये तक में उपलब्ध है। श्रद्धालु अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुनरी खरीद रहे हैं। इसके अलावा माता की पोशाक, रोली, मौली, धूप, दीपक, अगरबत्ती, कपूर और पूजा की थालियों की भी मांग बनी हुई है। कलश स्थापना के लिए जरूरी सामग्री खरीदने के लिए भी लोग बाजार पहुंच रहे हैं।
ढालपुर के दुकानदार चेतन सूरी ने बताया कि नवरात्र के दौरान पूजा सामग्री की मांग बढ़ जाती है। इन दिनों ग्राहक माता की चुनरी, नारियल और कलश सहित अन्य सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि कच्चे नारियल के दाम में 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। पहले 40 से 50 रुपये में मिलने वाला नारियल अब 55 से 60 रुपये प्रति नग बिक रहा है। हालांकि, अन्य पूजा सामग्री के दाम में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। नवरात्र को लेकर कुल्लू के वैष्णो देवी माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर संचालक बाबा कमालदास ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें