फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता पार्वती के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की धार्मिक और पर्यटन नगरी मणिकर्ण के सरानाहुली गांव में माता पार्वती (चौंगासन) के सम्मान में मेला मनाया जा रहा है। इसमें शनिवार को माता के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु सरानाहुली सौह में पहुंचे। माता विगत शुक्रवार को चाैंग गांव स्थित अपने मूल मंदिर से सरानाहुली के लिए रवाना हुई हैं। वहीं, शनिवार को माता ने सरानाहुली सौह में देव नियमों और परंपराओं का निर्वहन किया। वहीं, 17 मई को सरानाहुली में बड़ा मेला मनाया जाएगा। इस दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी और सरानाहुली सौह में माता पार्वती हारियानों संग देव परंपरा का निर्वहन करेंगी।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें