फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कारोबारी पर तेजधार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
अस्थायी बाजार में तेज धार ह​थियार से हमले में घायल चंद्रेश को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाते
विज्ञापन
कुल्लू। ढालुपर मैदान में लगे अस्थायी बाजार में एक कारोबारी पर व्यक्ति ने तेजधार हथियार (चाकूनुमा) से हमला कर दिया। घटना में बुरी तरह से जख्मी हुए कारोबारी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावर और कारोबारी के बीच सामान के मूल्य को लेकर कहासुनी हुई। पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे हुई। घटना में मनियारी की दुकान का संचालक चंद्रेश यादव निवासी गांव व डाकघर कैइथी तहसील और जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश घायल हुआ है। वह अपने चाचा विजय प्रजापति के साथ सामान बेच रहा था।
विज्ञापन

उसी समय एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चे सहित उसकी दुकान पर आया। उसने दुकान से कुछ सामान खरीदा। सामान के पैसे बताए तो वह बहसबाजी करने लगा। जैसे ही चंद्रेश अपनी दुकान से बाहर आने लगा तो व्यक्ति ने उसका रास्ता रोका और जेब से तेजधार हथियार निकाला और उसके पेट में वार कर दिया। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि उसके बाद भी उसने डंडे से हमला किया। इस बीच हालांकि अन्य दुकानदारों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो वह मौके से भाग गया। घटना के बाद मेले में आए लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य जुटाकर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान गोविंद राम गांव व डाकघर बबेली तहसील और जिला कुल्लू के रूप में कर ली है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 (2), 115(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल का कहना है कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें