फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिडिंबा मंदिर ढूंगरी में 18 से होगा देवी भागवत महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। माता हिडिंबा मंदिर ढूंगरी में जून में नौ दिवसीय देवी भागवत कथा एवं महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 18 से 26 जून तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान रहेगा। माता हिडिंबा तथा क्षेत्र के देवी-देवताओं के आदेशानुसार आयोजित यह अनुष्ठान मानव जाति और विश्व कल्याण की भावना को समर्पित रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवता और ऋषि परंपरा से जुड़े रथ विराजमान रहेंगे। इनमें शलीण से शांडिल्य ऋषि, गौहरी पारशा से वीरनाथ, सिमसा से कार्तिक स्वामी, सियाल से सियाली महादेव, नसोगी से शंख नारायण, गोशाल से गौतम ऋषि, कंचन नाग, व्यास ऋषि, पलचान से पराशर ऋषि, वशिष्ठ से वशिष्ठ ऋषि, अलेऊ से सृष्टि नारायण, प्रीणी से फाली नाग, भनारा से तक्षक नाग, जगतसुख से माता संध्या गायत्री, बंजार से घटोत्कच्छ, स्वयं माता हिडिंबा तथा मनु ऋषि के रथ शामिल होंगे। कथावाचक शशांक कृष्ण कौशल श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराएंगे। माता हिडिंबा और मनु ऋषि के कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें