फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करना जरूरी : राठौर

विज्ञापन
कुल्लू के लाल चंद कलाकेंद्र में पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे स्कूली छात्र व अन्य।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। किताबें हमारी अनमोल धरोहर को सुरक्षित रखने और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। जीवन में पुस्तकों का विशेष महत्व है। यह बात शनिवार को कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर ने ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) की ओर से आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुस्तक प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों का ध्यान किताबों की ओर आकर्षित करने के साथ उनमें पढ़ने की आदत विकसित की जा सकती है। मोबाइल और इंटरनेट के दौर में बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करना बेहद जरूरी है। एनबीटी के सहायक निदेशक विक्रम सिंह मीणा ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी 11 सितंबर तक चलेगी।
पुस्तक प्रेमी प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ अपनी पसंद की किताबें खरीद भी सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन जिला सांस्कृतिक परिषद कुल्लू तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से किया गया है। प्रदर्शनी में कहानी, उपन्यास, महापुरुषों की जीवनियां, लोकोपयोगी विज्ञान, भारत, देश और लोगों से संबंधित पुस्तकों के अलावा युवाओं और बच्चों के लिए विशेष पुस्तकें उपलब्ध हैं। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान चंद सहित लेखक और साहित्यकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुस्तकों की खरीद में छूट
पुस्तकों की खरीद पर एनबीटी की तरफ से 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। प्रदर्शनी में इच्छुक पाठक और पुस्तक प्रेमी शुल्क देकर एनबीटी बुक क्लब की सदस्यता भी प्राप्त कर आजीवन 20 प्रतिशत छूट हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें