फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवभूमि जागरण मंच ने मांगे मस्जिद के कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार में जामा मस्जिद निर्माण को लेकर देवभूमि जागरण मंच ने आरटीआई लगाई है। इसमें उन्होंने मस्जिद निर्माण और इसकी जमीन को लेकर कागज मांगे हैं। मस्जिद के कथित अवैध निर्माण के आरोप लेकर देवभूमि जागरण मंच दो बार प्रदर्शन कर चुका है लेकिन मस्जिद निर्माण को लेकर मंच और प्रशासन के अपने-अपने दावे हैं। देवभूमि जागरण मंच का कहना है कि उनके पास जो राजस्व विभाग के कागजात हैं, उनमें इस जगह पर मस्जिद का कोई भी जिक्र नहीं है और कागजातों में यह जगह खादी ग्रामीण बोर्ड की है। वहीं प्रशासन का दावा है कि मस्जिद आबादी फाही में हैष यह जमीन वक्फ बोर्ड पंजाब की है। ऐसे में मंच और प्रशासन के कागज आपस में कोई भी मेल नहीं खा रहे हैं। मंच के सदस्य यशपाल शर्मा ने कहा कि उनको जो कागजात प्रशासन ने दिखाए थे, उनका कहीं पर जिक्र नहीं है। कहा कि उनके पास जो पर्चा है, उसमें जामा मस्जिद का कोई अतापता नहीं है। उन्होंने कहा कि नक्शा भी पास नहीं है जबकि प्रशासन अभी नया नक्शा दिखा रहा है। कहा कि इसके लिए आरटीआई डालकर जानकारी मांगी है। अगर वह संतुष्ट नहीं हुए तो वह कोर्ट जाएंगे और जिला कुल्लू में अवैध गतिविधियों को चलने नहीं दिया जाएगा। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने भी कहा कि उन्हें मस्जिद के मसले पर आरटीआई मिली है, जिसके कागजात दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें