फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तहसीलदार पर मामला दर्ज करने के लिए देव समाज ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Oct 2025 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा उत्सव के पहले दिन हुआ तहसीलदार प्रकरण अब शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को देव समाज के जुड़े लोगों ने ढालपुर में उपायुक्त कार्यालय होकर एसपी कार्यालय तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देव समाज के जुड़े लोगों ने तहसीलदार कुल्लू के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग उठाई है। पुलिस से मिले आश्वासन के बाद ही देव समाज के लोग माने और वापस लौटे।
गौर रहे कि दशहरा उत्सव में देवता भृगृ ऋषि का अस्थायी शिविर अशुद्ध करने पर तहसीलदार कुल्लू को देवलुओं द्वारा घसीटते हुए अस्थायी शिविर तक लाया था। तहसीलदार ने माफी भी मांगी थी। इसके बाद तहसीलदार की ओर से दी गई शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ है जिसके बाद देवलुओं में रोष है। देवलू भी तहसीलदार पर एफआईआर करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर दो दिन पहले देव समाज के लोग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू से मिले थे और उनको पुलिस अधीक्षक के नाम का पत्र सौंपा था जिसमें लोगों ने तहसीलदार के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस दौरान एफआईआर में हो रही देरी के चलते मंगलवार को देव समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एसपी कार्यालय के बाहर पहुंचने पर पुलिस ने आश्वासन के बाद प्रदर्शन को खत्म किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस की ओर से देवलुओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें