फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा के लिए देव खुडीजल रवाना

विज्ञापन
कुल्लू दशहरा को रवाना हुए देवता खुडीजल के साथ मुख्य कारकून।
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा उत्सव (13-19 अक्तूबर) के लिए देव समाज ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 2024 में भाग लेने के लिए देवता खुडीजल सोमवार को अपने देवालय देहुरी से रवाना हो गए हैं। देव खुडीजल दशहरा के लिए कूच करने वाले जिले के पहले देवता हैं। शाम को देवता ने खौली के नेहरा गांव में रात्रि ठहराव किया। यहां देवता दो दिन रुकेंगे। देवता मंदिर से लेकर कुल्लू तक करीब 100 किलोमीटर का सफर पांच पड़ाव में पूरा करेंगे।
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा के लिए मात्र पांच दिन शेष रह गए हैं। अब जिले के देवी-देवताओं के रथ सजने शुरू हो गए हैं। नौ और दस अक्तूबर तक जिले के दूरदराज के देवी-देवताओं की कुल्लू के लिए रवानगी शुरू हो जाएगी।
देवता खुडीजल की यात्रा मंडी जिले के बगड़ाथाच, खौली, गाड़ागुशैनी, बंजार, लारजी और भुंतर से होगी। सात और आठ अक्तूबर को देवता खौली के नेहरा में ठहरेंगे। नौ अक्तूबर को तीसरा ठहराव बंजार, 10 को चौथा ठहराव लारजी, 11 को पांचवां ठहराव टकोली और 12 को देवता 100 किमी का पैदल सफर कर जिला मुख्यालय कुल्लू में अस्थायी शिविर में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कारदार शेर सिंह ठाकुर, पुजारी पूर्ण शर्मा, मंदिर कमेटी के प्रधान कुमार दत्त शर्मा, आशीष कुमार, दया राम ठाकुर और पथर सिंह ने कहा कि खौली के नेहरा गांव में पहुंचे देवता खुडीजल का भव्य स्वागत हुआ है। यहां पर देवता के साथ ब्रह्मदेव तुंगासी और देवता गाडावताल से भी भव्य देव मिलन होगा। उन्होंने छहगढ़ के देवलुओं से देवता के साथ भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें