फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डढेई में प्रतिष्ठा के लिए रवाना हुए देव कशु नारायण

विज्ञापन
सैंज घाटी के बनाउगी के देवता कशु नारायण म​णिकर्ण घाटी के डढेई के लिए रवाना होते हुए।
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। घाटी के बनाउगी गांव के देवता कशु नारायण अपने हारियानों के साथ मणिकर्ण घाटी के डढेई गांव के लिए रवाना हो गए हैं। देवता भलाण, धरमौर, मतेउड़ा गांव से डढेई पहुंचेंगे। देवता यहां पर होने वाले प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। डढेई में प्रतिष्ठा होनी है, जिसके लिए मीलों दूर से कशु नारायण शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन

देवता के पुजारी रोशन लाल शर्मा, गूर संजू, किशोरी लाल, कारदार मोहन लाल, उत्तम चंद, धामी धर्म सिंह, सोहन लाल, ज्ञान चंद और मनी राम ने कहा कि बनाउगी के देवता कशु नारायण का इतिहास डढेई से जुड़ा हुआ है। देवता ने यहां पर होने वाली प्रतिष्ठा में जाने की इच्छा जाहिर की थी, जिसके बाद देवता पहाड़ी रास्ते से होकर मीलों सफर क डढेई पहुंचेंगे। देवता का यहां पर ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवता कशु नारायण की यात्रा को लेकर हारियानों में खुशी का माहौल है। देव परंपराओं का निर्वहन करने के बाद कशु नारायण अपने देवालय लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें