फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विरोध के बाद भी बंद नहीं हुआ बिना एनओसी खुला ठेका

Sat, 31 Jan 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में उठा था मामला, डीसी से भी शिकायत कर चुके हैं लोग
विज्ञापन

आरोप- कार्रवाई के नाम पर हुई औपचारिकता, अब सरकार से हस्तक्षेप की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद की संपत्ति में खोले गए शराब ठेके को लेकर नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। बिना हाउस एनओसी खुले इस ठेके के खिलाफ लोगों ने विरोध दर्ज कराया, शिकायतें उपायुक्त तक पहुंचीं और मामला नगर परिषद के हाउस में भी उठा लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक केवल औपचारिकता ही नजर आई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद के हाउस में मामला उठा। इसके विरोध में प्रस्ताव पारित करने के दावे किए गए लेकिन कार्रवाई के नाम पर अभी तक नगर परिषद ने कुछ नहीं किया है। नप के जनरल हाउस को करीब डेढ़ महीने का समय बीत चुका है। कायदे से लोगों के विरोध और नगर परिषद के हाउस की एनओसी के बिना खोला गया शराब ठेका अब तक बंद हो जाना चाहिए था लेकिन शराब कारोबारी के सामने कार्रवाई करने वाले विभाग और नगर परिषद पंगू साबित होने लगी है। लोगों ने अब सरकार से मांग की है कि इस मामले में दखल देकर अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन


अध्यक्ष के लेटर हेड से ली एनओसी
स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब कारोबारी ने नगर परिषद की एनओसी लेने के नाम पर नप अध्यक्ष के लेटर हेड पर लिखकर लिया है। इसके आधार पर आबकारी एवं कराधान विभाग से शराब ठेका खोलने की अनुमति ली है। कायदे से एनओसी हाउस पास करता है। नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत भी स्वीकार कर चुके हैं उन्हाेंने सिर्फ अपने स्तर पर ही एनओसी दी है जो मान्य नहीं होती है। बावजूद इसके विभाग ने ठेका खोलने की अनुमति दी है।

उपाध्यक्ष ने उठाया था हाउस में मामला
यह शराब ठेका वार्ड नंबर-9 में खोला गया है। इस वार्ड से नगर परिषद के वार्ड सदस्य एवं उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी इस मामले को हाउस के ध्यान में लाए थे। इसमें अध्यक्ष की व्यक्तिगत एनओसी का भी विरोध किया था और शराब की दुकान खोलने को लेकर आपत्ति जताई थी। बावजूद इसके इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

यह शराब ठेका पॉलिसी के तहत खोला गया है लेकिन इस संदर्भ में स्थानीय लोगों का विरोध काफी हो रहा है। इसको लेकर शिकायत पत्र भी मिला था लेकिन यह शराब ठेका नियमों में फिट बैठ रहा है। - मनोज डोगरा, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग
विज्ञापन


नगर परिषद की ओर से हाउस में साफ कर दिया गया है कि शराब ठेके के लिए किसी हाउस ने एनओसी नहीं दी है। जो अध्यक्ष की ओर से एनओसी दी है, वह मान्य नहीं होगी। ऐसे में हाउस की ओर से दुकान को हटाने की सिफारिश की गई है। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें