फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उपायुक्त ने तांदी स्कूल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपायुक्त किरण भड़ाना ने मंगलवार को ग्राम पंचायत तांदी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालन में कई कमियां पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यरत शिक्षकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित रूप से ध्यान देने और पढ़ाई की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने को कहा। इस दौरान उपायुक्त ने क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें