फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उपायुक्त ने दिए सीबीयूडी ऐप को प्रभावी रूप से प्रयोग में लाने के निर्देश

Wed, 23 Apr 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला में कॉल बिफोर यू डिग (सीबीयूडी) ऐप को प्रभावी ढंग से प्रयोग में लाने को लेकर उपायुक्त कुल्लू ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि खोदाई से भूमिगत टेलीफोन लाइनों, बिजली केबल, जल आपूर्ति की लाइनों को नुकसान पहुंच रहा है।
इस तरह का नुकसान आने वाले समय में न हो, इसके लिए कॉल बिफोर यू डिग (सीबीयूडी) एप का प्रयोग करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि इस तरह के नुकसान को कम किया जा सके। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बुधवार को बचत भवन के सभागार में भूमिगत विकास परियोजनाओं के लिए कॉल बिफोर यू डिग (सीबीयूडी) एप के क्रियान्वयन पर एक बैठक बुलाकर चर्चा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, वन विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, नगर परिषद, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों के दौरान कई बार बिना पूर्व जानकारी के खोदाई से भूमिगत टेलीफोन लाइनों, बिजली केबल, जल आपूर्ति पाइप लाइन आदि को नुकसान होता है, इससे न केवल विभागों को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि आम नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से बचाव के लिए कॉल बिफोर यू डिग एप एक अत्यंत उपयोगी माध्यम है, जिसे सभी संबंधित विभागों को अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए। बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश ग्रामीण लाइसेंस सेवा क्षेत्र के निदेशक चंद्रभान यादव ने ऐप की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे सीबीयूडी एप के प्रयोग को अपनी कार्यप्रणाली में शामिल करें और सुनिश्चित करें कि भविष्य में कोई भी खोदाई बिना पूर्व अनुमति एवं समन्वय के न की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें