कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में युवाओं, छात्रों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न वर्गों के लोगों को उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने नशा मुक्त हिमाचल की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे। समाज को इस बुराई से मुक्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशे के दुष्प्रभाव और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। युवा शक्ति समाज एवं देश की सबसे बड़ी ऊर्जा है, अगर इसे सकारात्मक दिशा में लगाया जाए तो यह विकास की सबसे मजबूत आधारशिला बन सकती है। नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, जिससे नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।