फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में करें शिक्षकों, गैर शिक्षकों की तैनाती : एबीवीपी

Fri, 14 Feb 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की उठाई मांग
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को जूस पिला समाप्त की गई सांकेतिक भूख हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश के महाविद्यालयों में शिक्षकों और गैर शिक्षकों की तैनाती की जाए। महाविद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुल्लू कॉलेज में एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की। शुक्रवार को 24 घंटे बाद परिषद के पूर्व कार्यकर्ता रूपेंद्र ने हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर इसे खत्म करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपेंद्र ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हित के मुद्दों को उजागर कर रही है। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। महाविद्यालयों में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के पद रिक्त हैं। विद्यार्थी परिषद छात्र संघ चुनाव बहाल, शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक भर्तियां, नई शिक्षा नीति-2020 को धरातल पर उतारने, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और एचपीयू शिमला में स्थायी कुलपति की नियुक्ति, शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी न करने की मांग कर रही है। सरकार से राज्य विश्वविद्यालय में शोधार्थी छात्रवृत्ति देने, प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार और महाविद्यालयों के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की मांग की गई है। भूख हड़ताल में 32 कार्यकर्ताओं 12 छात्राओं और 20 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें