फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंद सड़कों को बहाल करने में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में भारी बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन ने पर्यटकों के साथ लोगों से नदी-नालों से दूर रहने का आग्रह किया है। रविवार रात से जिले के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अधिकतर जगहों पर बारिश न होने से लोगों को राहत मिली है। बावजूद घाटी में 40 सड़कों पर अभी यातायात प्रभावित है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अपने जरूरी कामकाज के लिए लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। सबसे अधिक 15 सड़कें कुल्लू खंड की अवरुद्ध हैं। बंजार की 13, निरमंड में 8 और बाह्य सराज के आनी में चार सड़कों पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित है। सेब सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है। एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही है। किसी तरह के जानमाल के नुकसान का सूचना नहीं है। उन्होंने पर्यटकों से संवेदनशील इलाकों की तरफ न जाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें