फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा उत्सव से पहले सड़कों को दुरुस्त करने में जुटा विभाग

Sat, 23 Sep 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के म​णिकर्ण घाटी में सूमा रोपा में टायरिंग करने में जुटे कामगार।
विज्ञापन
कुल्लू। लोक निर्माण विभाग ने दशहरा उत्सव से पहले आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग ने भुंतर-मणिकर्ण सड़क में सूमारोपा के पास बनाई करीब आधा किलोमीटर नई सड़क में टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पार्वती नदी में आई बाढ़ में पुरानी सड़क बह गई थी। नई बनाई कच्ची सड़क में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कच्ची सड़क में वाहनों के टायर धंस रहे थे।
टारिंग होने से अब मणिकर्ण की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधा होगी। इसके साथ ही कुल्लू शहर में भी लोक निर्माण विभाग पेचवर्क कार्य करेगा।
विज्ञापन

सड़कों में पड़े गड्ढों को दुरुस्त किया जाएगा। बता दें कि ढाई महीने पहले कुल्लू जिले में आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग को काफी अधिक नुकसान हुआ था।
लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल तो किया है लेकिन डंगे और अन्य कामों में समय लग रहा है। भूतनाथ पुल के पास सरवरी बस स्टैंड की तरफ आने वाली मुख्य सड़क में क्रेटवायर लगाकर सड़क को बहाल किया जा रहा है। बाढ़ से सड़क बह गई थी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण मार्ग में सूमारोपा के पास बनाई करीब आधा किमी सड़क में टारिंग की जा रही है। क्रशर बंद होने से निर्माण सामग्री की समस्या आ रही है। निर्माण सामग्री उपलब्ध होने के बाद कुल्लू शहर में भी पेचवर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें