हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ बंजार इकाई ने खंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता पेंशनर्स संघ बंजार खंड अध्यक्ष किशन चंद डोगरा ने की। इस दौरान सर्वसहमति से कई लंबित मांगों पर प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांगों पर गौर करने की गुहार लगाई गई।
पेंशनर्स कल्याण संघ ने पेंशनर्स चिकित्सा भत्ता 350 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। बैठक के बाद अध्यक्ष किशन डोगरा, सचिव खीमी राम, वित्त सचिव टिकम राम, मुख्य सलाहकार चुनी लाल शर्मा ने बैंकों में पेंशनरों को आ रही परेशानियों को पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मदन लाल शर्मा के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पेंशन के वक्त पेंशनरों को भीड़ के बीच खड़ा होने के कारण परेशानियां आ रही हैं। इसके बारे में ज्ञापन भी सौंपा गया।