कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शिक्षकों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम महाविद्यालय सभागार में हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने की।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने भाग लिया। उन्होंने दैनिक जीवन और कार्यस्थल पर उत्पन्न होने वाले तनाव के प्रबंधन, कार्य-जीवन संतुलन तथा मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के व्यावहारिक और प्रभावी उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने व्याख्यान के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों को विभिन्न रोचक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों में भी शामिल किया।
इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन और मानसिक चुनौतियों से निपटने के सरल एवं प्रभावी तरीके बताए गए। संवादात्मक सत्र में प्राचार्य डॉ. राकेश राणा, प्रो. राजेश, प्रो. सोम पराकर नेगी, डॉ. निर्मला सिंह, डॉ. खेम चंद सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
000