फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के पर्यटन कारोबार को दिल्ली के कोहरे ने लगाए पंख

Fri, 26 Dec 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के मॉल रोड़ पर उमड़ी पर्यटको की भारी भीड़। नव बर्ष के जश्न के लिए पर्यटक मनाली का रूख कर 
विज्ञापन
क्रिसमस पर पिछले साल के मुकाबले बढ़ी पर्यटकों की आमद
विज्ञापन

अब नववर्ष पर टिकी कारोबारियों की निगाहें, रौनक बरकरार
संजय भारद्वाज
मनाली। दिल्ली में कोहरे की मार से मनाली के पर्यटन कारोबार को उम्मीदों के पंख लगे हैं। क्रिसमस पर मनाली में खूब रौनक रही। हजारों की संख्या में पर्यटकों ने क्रिसमस का जश्न मनाया।
पिछले साल के मुकाबले इस क्रिसमस पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस साल पर्यटकों की संख्या में लगभग दस फीसदी का इजाफा हुआ है।
मनाली में इस साल क्रिसमस पर गत 23 से 25 दिसंबर तक 6,049 पर्यटक वाहन पहुंचे जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 5,402 था। पिछले साल 23 दिसंबर को 1,542, 24 को 1,604 और 25 दिसंबर को 2,256 पर्यटक वाहन पंजीकृत हुए थे। इस साल 23 को 1,339, 24 को 1,710 और 25 को 3,000 पर्यटक वाहन मनाली आए। क्रिसमस पर होटलों की ऑक्यूपेंसी भी 70 से 80 प्रतिशत रही। पर्यटकों ने मालरोड के अलावा होटलों में भी क्रिसमस का जश्न मनाया। बताया जा रहा है कि दिल्ली कि जहरीली हवा से बचने के लिए पर्यटक पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में नववर्ष पर 31 दिसंबर को भी पर्यटकों की अच्छी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि हवाई उड़ानें रद्द होने से क्रिसमस से पूर्व पर्यटकों की संख्या जरूर घटी है लेकिन क्रिसमस पर मनाली में ठीकठाक भीड़ जुटी। नववर्ष पर भी इससे अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक जाम में छूट रहे पुलिस के पसीने
पर्यटकों की संख्या बढ़ने से मनाली में ट्रैफिक जाम लग रहा है। संकरी जगहों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग रही हैं। यातायात नियंत्रण में तैनात जवानों को पसीना बहाना पड़ रहा है। कई जगह वाहन चालकों के ओवरटेक करने, सड़क किनारे गलत पार्किंग करने से जाम लग रहा है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें