फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में दिल्ली के टैक्सी चालक की मौत

Thu, 05 Nov 2026 11:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी स्थित एक होटल परिसर में दिल्ली का टैक्सी चालक टेंपो ट्रैवलर में बेसुध अवस्था में मिला। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 49 वर्षीय वीरपाल पुत्र प्रेमराज निवासी नंद नगरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मृतक के साथी मुन्ना पारस ने पुलिस को बताया कि वीरपाल सुबह वह बेसुध अवस्था में मिला।
साथी ने उसकी मौत को लेकर किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मनाली अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक सेकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें