फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नए रथ पर विराजमान हुए देवता शृंगा ऋषि घियागी

Fri, 02 Jan 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सरठी गांव में हुई नए रथ की प्रतिष्ठा, सैकड़ों लोग उमड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार घाटी की घियागी के अधिष्ठाता देवता शृंगा ऋषि नए रथ पर विराजमान हो गए हैं। देवता के हारियान क्षेत्र सरठी में देवता का नया रथ बनाया गया।
विज्ञापन

इसे बनाने में करीब 15 से 20 दिन का समय लगा। सरठी गांव में दो दिन तक हुई प्रतिष्ठा के बाद देवता शृंगा ऋषि नए रथ में विराजमान हो गए है। शुक्रवार को सरठी में देवता की ओर से धार्मिक आयोजन में आए करीब तीन हजार लोगों के लिए देवभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने देवता का दर्शन किए और नए साल के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कारदार पदम सिंह और देवलू निहाल सिंह ने कहा कि देवता शृंगा ऋषि घियागी का नया रथ बनाया गया है। इसकी प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरठी गांव से दतवा का रथ अपने मूल स्थान घियागी रवाना होगा और शनिवार को यहां भी सैकड़ों लोगों के लिए देवभोज का आयोजन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें