फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता मार्कंडेय ऋषि ने किया शाही स्नान

विज्ञापन
कल्लू के मकराहड़ में बैसाख संक्रांति के मौके पर शाही स्नान करते देवता मार्कंडेय ऋषि हरियानो के - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की गड़सा घाटी के मकराहड़ में बैसाख संक्रांति के अवसर पर देवता मार्कंडेय ऋषि का पारंपरिक शाही स्नान हुआ। ब्यास और गोमती नदियों के संगम स्थल पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था की डुबकी लगाई। मंगलवार सुबह देवता अपने देवालय से पूरे लाव-लश्कर के साथ बाहर निकले और श्रद्धालुओं को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया। ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की गूंज के बीच देवता का रथ शाही स्नान के लिए रवाना हुआ। करीब 11:45 बजे विधि-विधान के साथ शाही स्नान की परंपरा निभाई गई।
विज्ञापन

शाही स्नान के बाद देवता ने पूजा-अर्चना की और फिर अपने मूल स्थान पर विराजमान हुए। इस दौरान देवता की धरती माता के दूध पीने की प्राचीन रस्म भी निभाई गई, जिसमें देवता का रथ पूरी तरह से जमीन से लग जाता है। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचे।
देवता के कारदार जीवन प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह परंपरा सदियों पुरानी है। बैसाख संक्रांति पर देवता मकराहड़ में शाही स्नान के लिए आते हैं। श्रद्धालु भी इस अवसर पर पवित्र स्नान कर पुण्य कमाते हैं। इस दौरान पुजारी मोहित शर्मा, मंदिर कमेटी के प्रधान पृथ्वी सिंह पाल, भंडारी राजेंद्र पाल, सलाहकार बालमुकुंद नेगी, सचिव इंद्र सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें