फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता राजा घेपन पहुंचे सोयल, देव परंपरा का किया निर्वहन

Thu, 30 Jul 2026 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। मलाणा की ऐतिहासिक यात्रा पर निकले लाहौल घाटी के अराध्य देवता राजा घेपन बुधवार को सोयल गांव पहुंच गए हैं। सोयल देवता जमलू के 12 देउघरे में से एक है। ऐसे में राजा घेपन ने इस देउघरे में पहुंचकर देव परंपरा का निर्वहन किया।
विज्ञापन

सोयल के जम्दग्नि ऋषि के प्रमुख पुजारी यशवंत ने बताया कि बुधवार को राजा घेपन सोयल पहुंच गए हैं, जहां उनका गांव के लोगों ने देव परंपरानुसार स्वागत किया। उसके बाद यहां देव खेल का आयोजन किया और श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
बता दें कि राजा घेपन अपने बड़े भाई जमलू देवता मलाणा से मिलने जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान देवता अलग-अलग पड़ाव पर विश्राम कर रहे हैं। लिहाजा, सोयल गांव भी इसी पड़ाव का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें