फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता हुरंग काली नारायण का फूल-मालाओं से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। महाराजा घाटी के आराध्य देवता हुरंग काली नारायण 11 दिन तक हारियान क्षेत्र के दौरे पर निकले हैं। इस दौरान देवता घाटी के विभिन्न गांवों से गुजरेंगे और इन गांवों में देवता के सम्मान में पारंपरिक पुनू मेलों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को देवता करेरी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों और हारियानों ने देवता का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

देवता के कारदार मोती राम ने बताया कि 24 नवंबर से देवता की परिक्रमा शुरू हुई है। देवता विभिन्न गांवों में पहुंचकर हारियानों और श्रद्धालुओं को दर्शन और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 नवंबर को देवता ने चरमाली गांव से पधर गांव के लिए प्रस्थान किया। 25 नवंबर को देवता पधर, 26 को छारशु, 27 को करेरी गांव पहुंचे हैं। देवता की परिक्रमा क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें