फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के अलेउ पहुंचे देवता बालू नाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली के अलेउ पहुंचे देवता बालू नाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। बंजार के अधिष्ठाता देवता बालू नाग मनाली के अलेउ पहुंच गए हैं। बालू नाग बुधवार दोपहर बाद अलेउ गांव पहुंचे। यहां पर देवता ने देव परंपराओं का निर्वहन किया। देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देवता बालू नाग ऐतिहासिक नग्गर जगती पट्ट के लिए आए थे। बंजार से कुल्लू होते हुए देवता नग्गर जगती पट्ट पहुंचे थे। मंगलवार को देवता बालू नाग ने जगती पट्ट में देव परंपराओं का निर्वहन किया था। इसके बाद देवता वशिष्ठ की ओर से रवाना हुए थे। बुधवार को देवता बालू नाग की शोभायात्रा अलेउ की ओर शुरू हुई। ढोल-नगाड़ाें की स्वरलहरियों के बीच देवता की शोभायात्रा ने रौनक बढ़ा दी। श्रद्धालुओं ने देवता का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। अलेेउ के बाद देवता बालू नाग वशिष्ठ में शाही स्नान की परंपरा का निर्वहन करेंगे। इस दौरान देवता के साथ श्रद्धालु भी आस्था की डुबकी लगाएंगे। मनाली के वशिष्ठ में देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद देवता बालू नाग अपने देवालय की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें