फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नए मंदिर में विराजमान हुए देवता आदि ब्रह्मा

Sun, 02 Nov 2025 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के खोखन आदिब्रह्मा का रोलहगी में निर्मित मदिंर।-संवाद
विज्ञापन
रोलहगी में देवविधि के साथ हुई मंदिर की प्रतिष्ठा
विज्ञापन

वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठी घाटी
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। फाटी खोखन के अधिष्ठाता देवता आदि ब्रह्मा रोहलगी स्थित नए मंदिर में विराजमान हो गए हैं। देवता के नवनिर्मित मंदिर की रविवार को देवविधि के साथ प्रतिष्ठा हुई।
प्रतिष्ठा में देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। प्रतिष्ठा में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने भी हाजिरी लगाई। ढोल-नगाड़े और नरसिंगों की स्वरलहरियों से सारा माहौल गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता आदि ब्रह्मा का रोहलगी गांव में नया भव्य मंदिर बनाया गया है। लकड़ी और पत्थर से निर्मित इस मंदिर को बनाने में काफी समय लगा। मंदिर के निर्माण के दौरान देवलुओं ने देव नियमों का पालन किया। प्रतिष्ठा के लिए मंदिर को फूलों से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। प्रतिष्ठा में अन्य देवी-देवताओं के कारकूनों ने भी हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने देवता आदि ब्रह्मा के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। सोमवार को भंडारे का आयोजन होगा। हारियानों में देवता आदि ब्रह्मा के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा को लेकर खुशी का माहौल है। प्रतिष्ठा में शामिल हुए श्रद्धालु इंद्र ठाकुर ने कहा कि मंदिर भव्य बना हुआ है। देवता आदि ब्रह्मा का नया मंदिर देखकर एक दिव्य अनुभूति हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें